किराने की दुकान से 82 किलो अवैध-पटाखे बरामद:गोंडा पुलिस ने छापेमारी की, आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस
गोंडा में कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 बजे दीपावली पर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने इमलिया गुरुदयाल मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान एक किराने की दुकान के पास बनी गैलरी से 82.639 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। मौके से दुकान संचालक तिलकराम वर्मा (48) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर दीपावली पर बेचने की तैयारी में था। बड़गांव चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह गुरुवार शाम उपनिरीक्षक उमाशंकर उपाध्याय और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इमलिया गुरुदयाल मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपने मकान में भारी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे हैं। वह त्योहार पर इन्हें बेचने की फिराक में है। मकान घनी आबादी के बीच होने के कारण यहां पटाखों के भंडारण से हादसा होने और जनहानि का खतरा था। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी की सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। वहां किराने की दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम तिलकराम वर्मा पुत्र रामजस वर्मा निवासी इमलिया गुरुदयाल बताया। तलाशी के दौरान दुकान के बगल में बनी गैलरी से सात गत्ते और एक प्लास्टिक की बोरी में अलग-अलग प्रकार के पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर इनका कुल वजन 82.639 किलोग्राम निकला। दुकानदान नहीं दिखा पाया वैध कागजात पुलिस ने आरोपी से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी ने त्योहार पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए पटाखे जमा करने की बात स्वीकार की। बड़गांव चौकी प्रभारी की तहरीर पर गुरुवार शाम करीब सात बजे नगर कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)