मकान निर्माण रोकने पहुंचे लोगों पर मारपीट का आरोप:औरैया में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कौशल किशोर समेत तीन पर केस

Nov 05, 2026 - 22:21
0
मकान निर्माण रोकने पहुंचे लोगों पर मारपीट का आरोप:औरैया में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कौशल किशोर समेत तीन पर केस
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के सहद गांव में 2 नवंबर को प्लॉट पर मकान बनवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कौशल किशोर समेत कई लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमर सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी छाया देवी, पवन की पत्नी हैं और कानपुर के कल्याणपुर स्थित गोवा गार्डन में रहती हैं। सहद गांव में गेल बिहार गेट के पास उनका प्लॉट है। इसके आधे हिस्से में पहले से मकान बना हुआ है, जबकि बाकी जगह पर बेटी के कहने पर निर्माण कराया जा रहा है। जान से मारने की धमकी का आरोप तहरीर के अनुसार, घटना के समय कौशल किशोर, सिद्धार्थ गोपाल पुत्र रामरतन और रामऔतार पुत्र नारायण कुछ हथियारबंद लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने मिस्त्री और मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए काम बंद करा दिया। इस पर अमर सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे अमर सिंह पर भी हथियार तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कहा- कौशल किशोर ने झूठे मुकदमे में फंसाने को कहा अमर सिंह का आरोप है कि कौशल किशोर ने उनकी मर्जी के बिना गांव में एक ईंट भी नहीं लगने देने की बात कही। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देकर परिवार की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिला महामंत्री बीजेपी ने कहा- आरोप निराधार है वहीं, कौशल राजपूत ने कहा- उनके घर के सामने जबरन पिलर खोदे जा रहे थे। इसका विरोध करने पर दूसरा पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने भी इस मामले में दिबियापुर थाने में तहरीर दी है। आरोप निराधार है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User