रोडवेज बस स्टैंड के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:महोबा में हटाई गईं गुमटियां और ठेले, जाम और विवाद की मिली शिकायतें

Nov 05, 2026 - 20:42
0
रोडवेज बस स्टैंड के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:महोबा में हटाई गईं गुमटियां और ठेले, जाम और विवाद की मिली शिकायतें
महोबा में रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटियों और ठेलों पर गुरुवार शाम प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम सदर और सीओ के नेतृत्व में शाम करीब 7:30 बजे नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। यह कार्रवाई रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य की शिकायत पर की गई। बसों के आवागमन में बन रहे थे बाधा महोबा डिपो की दीवार से सटकर चाट, चाय, बिरयानी और समोसे-भजिया की गुमटियां व ठेले लगे थे। इनके कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। डिपो से निकलने वाली रोडवेज बसों और अन्य वाहनों को आवागमन में परेशानी होती थी। दुकानों के आसपास अराजक तत्वों का जमावड़ा स्थानीय स्तर पर दुकानों के आसपास शराबियों और अराजक तत्वों के जमावड़े की भी शिकायतें मिल रही थीं। यहां गाली-गलौज और विवाद होने से राहगीरों, ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। एआरएम की शिकायत पर पहुंचा प्रशासन समस्या को लेकर एआरएम कमल किशोर आर्य ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बाद एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, सीओ रविकांत गौड़ और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नगर पालिका के बुलडोजर से डिपो की दीवार के पास लगी गुमटियां और ठेले हटवाए। कुछ दुकानदारों ने खुद गुमटी हटाने की बात कही तो उन्हें तत्काल जगह खाली करने के निर्देश दिए गए। दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सड़क पर दोबारा अतिक्रमण कर यातायात बाधित किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User