गोरखपुर के स्कूल में लगी पैड वेंडिंग मशीनें:मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाई, छात्राओं को निस्तारण की विधि समझाई

Nov 03, 2026 - 08:57
0
गोरखपुर के स्कूल में लगी पैड वेंडिंग मशीनें:मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाई, छात्राओं को निस्तारण की विधि समझाई
गोरखपुर में कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया एवं मानव विकास संस्था के प्रोजेक्ट गरिमा के तहत राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बड़हलगंज में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर स्थापित कर छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मानव विकास संस्था की प्रतिनिधि सोनिका खरवार ने कहा कि प्रोजेक्ट गरिमा का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं झिझक को दूर कर छात्राओं में वैज्ञानिक सोच और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। छात्राओं को पैड के सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था की ओर से श्यामप्रकाश, प्रशांत एवं सोनिका खरवार उपस्थित रहे। सोनिका ने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षिका अवंतिका सिंह ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User