दीपावली पर फूलों से घर सजाना हुआ मुश्किल:गेंदें से लेकर गुलाब, कमल के फूलों की बढ़ी कीमत
दीपावली पर फूलों से घर की सजावट करना अब और मुश्किल हो गया है। बाजार में फूलों के दामों में खासी तेजी आई है। मेरठ की फूल मंडी में गेंदे से लेकर गुलाब, गुलदाउदी, कमल, बेला हर प्रकार के फूलों की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं आम, अशोक के पत्तों की लड़ियां भी महंगी हो गई हैं।
किसानों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गेंदे की फसल बहुत प्रभावित हुई। जिसके चलते फूलों को नुकसान हुआ है। आवक कम होने के कारण कीमतें बढ़ी हैं। मंडी में गेंदा 170 रुपए और गुलाब 400 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं कमल का फूल 50 रुपए प्रति पीस से बेचा जा रहा है। दोगुनी तक बढ़ गई हैं कीमतें
मेरठ फूलमंडी में पंचमहोत्सव के लिए दुकानें सजी हैं। सुबह से मंडी में फूलों के खरीदार पहुंच रहे हैं। फूल मंडी में गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी और कमल के दाम दोगुने तक बढ़ गए हैं। गेंदा पहले 40 रुपए किलो बिक रहा था, अब 130 से 170 रुपए किलो बिक रहा है। गुलाब का दाम 200 से बढ़कर 400 रुपए किलो हो गया है। धनतेरस-दीपावली से पहले फूलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बारिश, आवक कम होने से बढ़ गया रेट
फूल विक्रेताओं के मुताबिक, बेमौसम बारिश और फसल खराब होने से मंडी में फूल कम आ रहे हैं। इसकी वजह से भी कीमतें बढ़ी हैं। दूसरा त्योहार के कारण अचानक मांग बढ़ी है। मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से दाम बढ़े हैं। थोक व्यापारियों के मुताबिक, कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली से फूलों की गाड़ियां कम आ रही हैं। ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ा है, इसलिए दाम बढ़ाना मजबूरी है। कीमतें कम होंगी इसके बारे में नहीं कह सकते क्योंकि त्योहार के साथ ही शादियों का भी सीजन है। शादियों में भी फूलों की मांग बढ़ जाती है।
30 रुपए में एक लड़ी, बड़ी माला 5000 रुपये प्रति सैकड़ा
मंडी में गेंदे की बड़ी माला 5000 रुपये प्रति सैकड़े तक बिकी। छोटी माला भी 800 से 1000 रुपये प्रति सैकड़े के भाव पर बिक रही है। गेंदे की एक लड़ी की कीमत 30 रुपए प्रति लड़ी है। आम और अशोक के पत्तों वाली लड़ियों की कीमत 20 रुपए प्रति लड़ी है। गुलदावदी की माला ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, वह 6000 से 7000 रुपये प्रति सैकड़े तक पहुंच गई। कमल का फूल 1800 से 2000 रुपये प्रति सैकड़े और देसी गुलाब 200 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)