हनुमान जन्मोत्सव पर बड़े हनुमान जी का महाभिषेक:महंत बलबीर गिरि महाराज ने की महाआरती, पांच दिवसीय उत्सव का समापन
प्रयागराज के संगम स्थित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह से मंदिर में अनुष्ठान शुरू हुए। महंत बलबीर गिरि महाराज ने बंधवा स्थित बड़े हनुमान जी का महाभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। महाभिषेक के दौरान दूध, दही, शहद, कुमकुम और हल्दी से बजरंगबली को स्नान कराया गया। इसके बाद विग्रह पर सिंदूर लगाया गया और फलों से विशेष श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा हुई। महाभिषेक और श्रृंगार के बाद महंत बलबीर गिरि महाराज ने महाआरती की। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पांच दिवसीय उत्सव में हनुमान मूलमंत्र हवन, कलश स्थापना अधिवास हवन और कला तत्व हवन समेत कई अनुष्ठान हुए। दक्षिण भारत से आए ब्राह्मणों और उत्तर भारत के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और पूजन कराया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करेंगे। महाभिषेक, विशेष श्रृंगार, महाआरती और भंडारे के साथ उत्सव का समापन किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)