दीपावली पर रोशनी से जगमगाया इटावा
इटावा. दीपावली के उपलक्ष्य में शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। नगरवासियों को दीपोत्सव का खास अहसास कराने और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से विशेष विद्युत सजावट करवाई गई है। पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर की पहल पर शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम ढलते ही रोशनी से नहाए मुख्य मार्ग और चौराहे शहर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर की पहल, उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय सहित सभी पार्षदों के सहयोग से शहर में विद्युत सजावट का कार्य करवाया गया है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करवाया गया है, जिससे शहर की गलियों और प्रमुख रास्तों पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सके। ईओ राजूलाल मीणा के निर्देशन में नगर पालिका की ओर से दीपावली पर्व को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पालिकाध्यक्ष निर्मला नागर ने कहा कि त्योहारों पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाए रखना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से दीपावली पर विशेष विद्युत सजावट करवाई गई है। उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने नगरवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ दिवाली मनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)