एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर मांगी समृद्धि

Nov 06, 2026 - 05:51
0
इटावा. रमा एकादशी श्रद्धाभाव से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार में समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व से पहले आने वाली रमा एकादशी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रमा एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकादशी का और भगवान की आराधना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User