लखनऊ में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़:सर्राफा और मोबाइल की दुकानों पर जमकर खरीददारी, व्यापारियों ने की विशेष तैयारी
लखनऊ में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी और गाड़ियों के शोरूम में जमकर खरीददारी हो रही है। सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफा बाजारों में देखने को मिल रही है। सर्राफा व्यापारियों ने दुकानों को सजाकर विशेष तैयारी की है। मोबाइल की दुकानों पर सुबह से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, कार के शोरूम में लोगों का फूल-माला से स्वागत किया जा रहा है। धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की बुकिंग से कारोबारियों में भी उत्साह है। ज्वेलरी, बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर भी सुबह से ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। बाजारों में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। देखिए 2 तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)