दिवाली पर गोरखपुर की हवा हुई जहरीली:AQI 470 के पार पहुंचा, सुबह छाई धुंध

Nov 08, 2026 - 09:49
0
दिवाली पर गोरखपुर की हवा हुई जहरीली:AQI 470 के पार पहुंचा, सुबह छाई धुंध
गोरखपुर में दिवाली के दिन सुबह से ही वायु प्रदूषण का असर साफ दिखाई देने लगा। रविवार सुबह शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया। हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय वातावरण में हल्की धुंध छाई नजर आई। एक दिन पहले जहां गोरखपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 79 दर्ज किया गया था, वहीं रविवार सुबह अलग-अलग मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर AQI 200 से 470 के पार तक पहुंच गया। हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे बारीक धूल के कणों की मात्रा बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचने तथा जरूरी होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। दिन में तेज धूप, रात में बढ़ रही ठंड एक तरफ शहर की हवा प्रदूषित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में रात के समय तापमान गिरने से ठंडक बढ़ने लगी है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बना हुआ है। रविवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में धूप के कारण मौसम गर्म रहेगा, जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट आने लगेगी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… इस सप्ताह और गिरेगा रात का तापमान नवंबर के दूसरे सप्ताह में गोरखपुर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। रविवार से मंगलवार तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बुधवार से रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह हल्की धुंध, दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का अधिक एहसास होगा, जबकि दोपहर में धूप से राहत के बजाय हल्की गर्मी बनी रह सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User