दिवाली पर राधावल्लभ लाल ने खेली चौसर:वृंदावन के मंदिर में घंटों चला शह मात का खेल, भक्तों ने जलाए दीपक
खुशी,समृद्धि और आस्था का पर्व दीपावली ब्रज में धूमधाम से मनाया गया। भगवान लक्ष्मी गणेश के पूजन से पहले लोग मंदिरों में पहुंचे और वहां दीपक जलाए। दीपावली पर ब्रज में सबसे अलग नजारा देखने को मिला राधावल्लभ मंदिर में। जहां भगवान ने चौसर खेली। दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की गई,इस दौरान शहर की हर इमारत रंग बिरंगी रोशनी से नहाती हुई नजर आई। भगवान के आगे बिछाई चौसर दीपावली पर प्रसिद्ध राधा बल्लभ मंदिर में शह और मात का खेल चला। यहां भगवान के आगे चौसर बिछाई गई। दिवाली पर वर्ष में एक बार भगवान भक्तों के सामने चौसर खेलते हैं। बाकी दिनों में उनकी शयन शैय्या पर चौसर बिछाई जाती है। यहां चौसर में भगवान के प्रतिनिधि के रूप में पुजारी पासा फेंकते हैं। इनमें एक पुजारी भगवान कृष्ण का प्रतिनिधि होता है तो दूसरा राधा रानी का। घंटों चलने वाले शह मात के इस खेल में जीत श्री जी यानि राधा रानी की होती है। खेलत चौसर मैंन की माई राधावल्लभ में कहावत है खेलत चौसर मैंन की माई,हास सिंगार भाव अनुराग की सार बनी सुखदाई। राधावल्लभ सम्प्रदाय के रसिकों द्वारा लिखी यह पंक्तियां चौसर खेलते समय गाई जाती हैं। कभी एक पुजारी पासा फेंकता है तो कभी दूसरा। यह खेल दिवाली की रात को घंटों चलता है। इसमें कभी भगवान कृष्ण के रूप में बैठे पुजारी तो कभी राधारानी के प्रतिनिधि के रूप में बैठे पुजारी जीतते। लेकिन अंत में जीत राधारानी की ही होती है। चांदी की हटरी में विराजे भगवान राधावल्लभ लाल दीपावली पर भगवान राधावल्लभ लाल ने अलग स्वरूप में दर्शन दिए। यहां राजा के रूप में भगवान का श्रृंगार किया गया और उनको चांदी की हटरी में विराजमान किया गया। भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्त एक झलक पाने को लालायित नजर आए। इस दौरान भगवान लाल रंग की पोशाक धारण कर मोर मुकुट लगाए हुए थे। मंदिर के पुजारी मोहित मराल गोस्वामी ने बताया यह भाव की लीला है। भक्तों ने किया दीपदान राधावल्लभ लाल के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों ने यहां दीपक जलाकर दीपदान किया। छत्तीसगढ़ से आई महिला भक्त ने बताया आज दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। दिवाली के अवसर पर इतने सुंदर दर्शन मिले। वहीं गुजरात से आई कोमल ने बताया कि वह ब्रज दर्शन करने आईं हुईं है। राधावल्लभ लाल के दर्शन किए तो उनसे नजर ही नहीं हट रही थी। उन्होंने बताया भगवान के चौसर खेलते हुए पहली बार दर्शन किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)