दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी:2 करोड़ का माल बरामद, अन्य की तलाश जारी
लखनऊ के दुबग्गा में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत का नकली ऑक्सीटोसिन और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है। छापेमारी के दौरान टीम को 200 एमएल की 3,700 बोतलें, 2 एमएल के 1 लाख 77 हजार 800 एम्पुल और 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन मिला। इसके अलावा 8 हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, 5 हजार रबर कैप और सीलर मशीनें भी बरामद की गईं। फिनायल, नमक और पाउडर मिलाकर बना रहे थे ऑक्सीटोसिन जांच में सामने आया कि आरोपी फिनायल के 12 केन, 36 किलो नमक और संदिग्ध पाउडर मिलाकर ऑक्सीटोसिन तैयार कर रहे थे। इस तरह तैयार किए जा रहे नकली केमिकल को बोतलों और एम्पुल में भरकर सप्लाई करने की तैयारी थी। टीम बरामद सामान की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)