एआईएमटी के छह फ्लैटों के ताले तोड़ लाखों की चोरी:छुट्टियों में घर गए थे कई परिवार, चार पुलिस टीमें कर रहीं ग्रेटर नोएडा में चोरी की जांच
दिवाली की रात चोरों ने ग्रेटर नोएडा के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) के स्टाफ क्वार्टर में करीब आधा दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की। इन फ्लैटों में रहने वाले परिवार दिवाली की छुट्टियों में अपने गृह जनपद गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में चोरी का पता चला। थाना बीटा-2 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। घटनास्थल से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)