सहारनपुर में चैलेंजर-राइडर्स ने सेमीफाइनल जीते:चैलेंजर ने किंग्स को 15 रन और राइडर्स ने पैंथर्स को 5 विकेट से हराया

Nov 10, 2026 - 17:33
0
सहारनपुर में चैलेंजर-राइडर्स ने सेमीफाइनल जीते:चैलेंजर ने किंग्स को 15 रन और राइडर्स ने पैंथर्स को 5 विकेट से हराया
सहारनपुर में दीपावली कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। एसबीबीए क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में एसबीबीए चैलेंजर और एसबीबीए राइडर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। चैलेंजर ने किंग्स को 15 रन से हराया, जबकि राइडर्स ने पैंथर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। चैलेंजर ने 15 रन से जीता पहला सेमीफाइनल पहले सेमीफाइनल में एसबीबीए चैलेंजर और एसबीबीए किंग्स की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर की टीम 18.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रियांश ने 46 और देवांश सभरवाल ने 10 रन बनाए। किंग्स की ओर से अर्नव कौशिक ने 3 और आर्यन विराट ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। लविश ने 25 और अर्नव कौशिक ने 24 रन बनाए। चैलेंजर की ओर से अनस और देवांश सभरवाल ने 3-3 विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देवांश सभरवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। राइडर्स ने पैंथर्स को 5 विकेट से हराया दूसरे सेमीफाइनल में एसबीबीए राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाए। वाली ने 32 और अक्ष ने 30 रन की पारी खेली। राइडर्स की ओर से अर्श गौर और हर्ष ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में राइडर्स ने 14.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बना लिए और मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। स्पर्श ने 40 और ईशांत ने 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पैंथर्स की ओर से हरीश और कवि ने 1-1 विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए स्पर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में चैलेंजर और राइडर्स की टक्कर दोनों सेमीफाइनल के नतीजों के बाद अब एसबीबीए चैलेंजर और एसबीबीए राइडर्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User