मुजफ्फरनगर में मकान में आग, लाखों का सामान जला:बच्चों को लेकर अस्पताल गया था परिवार, पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बुझाई आग

Nov 11, 2026 - 22:20
0
मुजफ्फरनगर में मकान में आग, लाखों का सामान जला:बच्चों को लेकर अस्पताल गया था परिवार, पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बुझाई आग
मुजफ्फरनगर के किला मोहल्ले में आबकारी रोड स्थित एक मकान में आग लग गई। हादसे में कमरे में रखा सोफा, बेड, अलमारी, टीवी, फ्रिज, बिस्तर, नकदी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मकान मालिक लवकुश अपने बच्चों को लेकर अस्पताल गया हुआ था। घर पर कोई मौजूद नहीं था। कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। घर में गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। पड़ोसियों की तत्परता से आग सिलेंडर तक पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दमकल को 10 बार फोन करने के बाद भी देर से पहुंचने का आरोप स्थानीय लोगों और परिवार ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को करीब 10 बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में कॉल रिसीव होने के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से मौके पर पहुंची। परिवार का कहना है कि पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 और 100 पर भी सूचना दी गई थी। वहीं, एफएसओ आरके यादव ने दमकल के देरी से पहुंचने के आरोपों पर कहा कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। आपात स्थिति में पीड़ितों को समय अधिक लगने का अहसास हो सकता है, लेकिन टीम कुछ समय बाद मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाई। बच्चों को लेकर अस्पताल गया था मकान मालिक लवकुश ने बताया कि वह बच्चों को लेकर अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचा, लेकिन तब तक काफी सामान और नकदी जल चुकी थी। लवकुश का परिवार मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। आग में घर का सामान नष्ट होने से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User