उद्घाटन के बाद मोहिउद्दीनपुर-मिल में गन्ने की तौल नहीं हुई:8 घंटे इंतजार के बाद किसानों ने जीएम राजेश कुमार वर्मा को घेरा

Nov 11, 2026 - 22:20
0
उद्घाटन के बाद मोहिउद्दीनपुर-मिल में गन्ने की तौल नहीं हुई:8 घंटे इंतजार के बाद किसानों ने जीएम राजेश कुमार वर्मा को घेरा
मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का बुधवार सुबह उद्घाटन हुआ, लेकिन इसके बाद गन्ने की तौल शुरू नहीं हो सकी। गन्ना लेकर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने 8 घंटे इंतजार किया और फिर मिल के जीएम राजेश कुमार वर्मा को घेर लिया। मिल का उद्घाटन भाजपा के मेरठ दक्षिण विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। किसानों को उम्मीद थी कि उद्घाटन के साथ पेराई सत्र शुरू होगा और गन्ने की तौल होने लगेगी। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी मिल में पेराई शुरू नहीं हुई। किसान सुबह से भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर मिल पहुंचने लगे थे। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन ने पूरी तैयारी के बिना उद्घाटन कराया। उनके मुताबिक, मिल की कई मशीनें और उपकरण खराब हैं और मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ है। हंगामा बढ़ने पर जीएम राजेश कुमार वर्मा ने किसानों को समझाया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर पेराई सत्र शुरू करा दिया जाएगा और गन्ने की तौल भी शुरू होगी। इसके बाद किसान शांत हुए। खबर लिखे जाने तक तौल शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई थी। किसानों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में मिल नहीं चली तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनोज, सिंधु चौधरी गून, कपिल कद्राबाद, पुनीत नागा, मयंक चौधरी, रणवीर सिंह, सुमित, आजाद वीर, अनिल और योगेंद्र समेत कई किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User