सिंचाई बैठक में समस्या निस्तारण न होने पर अध्यक्ष नाराज:बागपत में अगली बैठक में लंबित समस्याओं के समाधान की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
बागपत के विकास भवन सभागार में मंगलवार दोपहर 12 बजे सिंचाई बंधु की बैठक हुई। अध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं की समीक्षा की। समस्याओं का समाधान नहीं होने और उन पर रिपोर्ट तक तैयार न किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बैठक में अनुपस्थित रहे संबंधित अधिकारियों को लेकर भी उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। खुले बिजली बॉक्स और टूटी सड़कों का मुद्दा उठा बैठक में वाजिदपुर, बड़का और हिलवाड़ी गांवों में बिजली विभाग के खुले बॉक्स का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा कई गांवों में जल निगम की पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने की शिकायत भी रखी गई। पुजाया तालाब की सफाई का दिया आश्वासन बिनौली गांव के पुजाया तालाब की सफाई का मुद्दा महिपाल कश्यप ने उठाया। इस पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण जल्द कराया जाएगा। अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जसवीर सोलंकी ने अधिकारियों को पिछली बैठक की सभी लंबित समस्याओं का जल्द निस्तारण करने और अगली बैठक में उनकी प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी राहुल वर्मा, पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सिंचाई अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार, सहायक अभियंता अनित कुमार, जल निगम के एई विनित कुमार, लघु सिंचाई के अमित देशवाल, नलकूप खंड के एई सत्यवीर सिंह, आत्माराम मौर्य और प्रभात तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)