ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला की मौत:चंद्रकांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
विशारतगंज थाना क्षेत्र के ढका में ई-रिक्शा की टक्कर से घायल 33 वर्षीय राजकुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 28 अक्टूबर की सुबह हुआ था। उन्हें चंद्रकांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, राजकुमारी किसी काम से पैदल जा रही थीं। वह गायनी रोड के ढका इलाके से गुजर रही थीं, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था।
राजकुमारी, फूल सिंह की पत्नी थीं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 12 साल का, दूसरा 10 साल का और सबसे छोटा 8 साल का है।
सूचना मिलने पर विशारतगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में शामिल लड़के और ई-रिक्शा को थाने ले जाया गया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ई-रिक्शा की रफ्तार और चालक के लाइसेंस की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने ई-रिक्शों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)