इटावा पालिका ने सेव वाटर थीम पर शुरू की मुहिम

Nov 06, 2026 - 05:51
0
इटावा. स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देश पर 7 नवंबर तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत नगर पालिका द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सेव वाटर थीम पर आईईसी टीम ने वार्डों में नागरिकों को पानी की बचत और वर्षा जल संचयन के लिए प्रेरित किया। पालिका अध्यक्ष निर्मला नागर और अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि जनभागीदारी से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार मेघवाल, स्वच्छ भारत मिशन अभियंता अभिषेक गुप्ता, आईईसी पार्टनर क्लेवेरिनो टीम की करीना बैरवा, सोहनलाल प्रजापति, नवीन सरोया और आईशा बानो ने सहभागिता निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User