महोबा में 'अपना वोट जानें' कार्यक्रम:वीरभूमि डिग्री कॉलेज में युवाओं को दिलाई गई मताधिकार की शपथ
महोबा के वीरभूमि डिग्री कॉलेज में माय भारत केंद्र के तत्वावधान में 'अपना वोट जानें' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता राजुल मिश्रा ने युवाओं को लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं से समझदारी और निष्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने युवाओं को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। जिला युवा अधिकारी सुशील कारोलिया ने माय भारत की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान बैडमिंटन कोच कुणार्क पाटकार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने मतदान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने जवाब दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)