बच्चों के अश्लील वीडियो भेजने पर पांच पर केस:एनसीआरपी पोर्टल पर मिली पांच शिकायतों की जांच के बाद हुई कार्रवाई

Nov 05, 2026 - 16:54
0
बच्चों के अश्लील वीडियो भेजने पर पांच पर केस:एनसीआरपी पोर्टल पर मिली पांच शिकायतों की जांच के बाद हुई कार्रवाई
शामली में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भेजने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12 बजे पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मिली पांच साइबर टिपलाइन रिपोर्ट की जांच के बाद हुई। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम से भेजे वीडियो पुलिस के अनुसार, पोर्टल पर मिली शिकायतों में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने या भेजने की जानकारी सामने आई थी। साइबर सेल ने शिकायतों की जांच की तो सभी मामलों का संबंध शहर कोतवाली क्षेत्र से मिला। पांच आरोपियों के नाम सामने आए एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि जांच में दीपक विश्वकर्मा निवासी गोशाला रोड, मौ. तौहरीन निवासी शामली, कुणाल निवासी झाल, संदीप यादव निवासी शुगर मिल कॉलोनी और सागर मलिक निवासी लांक के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि संबंधित मोबाइल नंबरों और वाई-फाई कनेक्शन के जरिए अलग-अलग तारीखों में आपत्तिजनक वीडियो भेजे गए। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर दर्ज हुई प्राथमिकी साइबर सेल ने जांच के दौरान संबंधित वीडियो, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए। इसके आधार पर उपनिरीक्षक शरद कांत की ओर से पांचों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User