एनएचएआई इलेक्ट्रिशियन की चाय पीते समय तबीयत बिगड़ी:बागपत में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Nov 23, 2026 - 21:12
0
एनएचएआई इलेक्ट्रिशियन की चाय पीते समय तबीयत बिगड़ी:बागपत में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बागपत दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रिवर पार्क के पास रोड़ी प्लांट पर चाय पीते समय एनएचएआई में कार्यरत 59 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिशियन को चाय पीते समय हार्ट अटैक आया था। सहकर्मी उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के थाना बिल्हौर क्षेत्र के रहने वाले 59 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप एनएचएआई में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रिवर पार्क के पास रोड़ी प्लांट पर मौजूद थे। इसी दौरान वह चाय पी रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद सहकर्मियों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान देवेंद्र कुमार की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही साथ काम करने वाले कर्मचारियों में शोक छा गया। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बताया गया कि संबंधित विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 59 वर्षीय देवेंद्र कुमार की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में दुख का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User