हिमाचल से पेशी के लिए आगरा लाया गया आरोपी फरार:रात 2 बजे तीन पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, ढूंढने में पुलिस के छूट पसीने
हिमाचल प्रदेश से पेशी पर आगरा लाए गया एक आरोपी मदिया कटरा स्थित एक होटल से तीन पुलिसकर्मियों को चकमा दे कर फरार हो गया। रात 1 बज के 40 मिनट पर आरोपी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को चारों तरफ ढूंढा लेकिन नहीं मिला।
आरोपी की पहचान राजवीर पुत्र प्रसादी के रूप में हुई है। वह आगरा के पिनाहट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे हिमाचल प्रदेश से अदालत में पेशी के लिए आगरा लाया गया था। मंगलवार को उसे आगरा दीवानी में पेश किया जाना था। इसके लिए तीन पुलिसकर्मी सोमवार दोपहर उसे लेकर होटल पहुंचे थे। रात 1:40 बजे सीढ़ियों से भागा
आरोपी सीसीटीवी में भागता हुआ देखा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:40 बजे आरोपी होटल के कमरे से बाहर निकला। उसने लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सीढ़ियों से नीचे उतरकर होटल से बाहर निकल गया। जब पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू की।
सुबह दीवानी में मिला आरोपी
कुछ देर बाद जानकारी मिली कि आरोपी आगरा दीवानी पहुंच गया है। वहां की एक फोटो में पुलिसकर्मी भी उसके साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी देर रात किसी से मिलने के लिए भागा था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ा या वह खुद दीवानी पहुंचा। थाना प्रभारी बोले- कोई सूचना नहीं
वहीं, थाना हरीपर्वत प्रभारी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना उन्हें नहीं दी गई है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी और पुलिस का विस्तृत बयान सामने आने का इंतजार है। आरोपी किन परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से दूर होकर होटल से फरार हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)