गोरखपुर में भागवत कथा में दशावतारों का वर्णन:बाल व्यास ने सुनाई दशावतारों की कथा, सजी शिव-पार्वती विवाह की झांकी
गोरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर (दिघवा) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वृंदावन की बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया ने भगवान विष्णु के दशावतारों की कथा सुनाई। उन्होंने अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और मानव कल्याण का संदेश देते हैं। जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। भजन-कीर्तन और जयकारों से कथा स्थल का माहौल भक्तिमय रहा। मुख्य यजमान गौरी शंकर गुप्ता और उनकी पत्नी कमलावती देवी ने व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)