एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा

Nov 07, 2026 - 13:29
0
एनटीपीसी औरैया में मनाया गया 52वां स्थापना दिवस:औरैया में उपलब्धियों को किया याद, 26 साल से नहीं कोई हादसा
औरैया में एनटीपीसी औरैया गैस पावर स्टेशन ने शनिवार को 52वां स्थापना दिवस मनाया। समारोह में संगठन की यात्रा, उपलब्धियों और देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी करने में योगदान को याद किया गया। प्रशासनिक भवन परिसर में परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत गाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने सीआईएसएफ टुकड़ी का निरीक्षण भी किया। समारोह में अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सीआईएसएफ प्रतिनिधि शामिल हुए। शुभाशीष गुहा ने बताया कि एनटीपीसी की स्थापना 7 नवंबर 1975 को हुई थी। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है और देश के कुल बिजली उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब एक चौथाई है। परिचालन उपलब्धियों और टीम भावना की सराहना एनटीपीसी ने 2032 तक 1.30 लाख मेगावाट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने औरैया परियोजना की परिचालन उपलब्धियों और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने बताया कि 2026 में परियोजना को राजभाषा शिखर सम्मान, मीडिया एवं स्टेकहोल्डर रिलेशंस एक्सीलेंस अवॉर्ड और सेफ्टी इनोवेशन अवॉर्ड मिले। पिछले 26 साल से यहां कोई घातक या रिपोर्ट करने योग्य दुर्घटना नहीं हुई है। जनसेवा के तहत इटावा के 12 सरकारी स्कूलों में 13 स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं। यहां उत्कर्ष छात्रवृत्ति और बालिका सशक्तीकरण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। चरक अस्पताल की सुविधाओं को भी बेहतर किया गया है। संबोधन का सीधा प्रसारण किया कार्यक्रम में केक काटा गया। आवासीय परिसर में वॉकथॉन और पौधरोपण भी हुआ। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कार्यप्रणाली के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User