एटा में एसएसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की:त्योहारों से पहले व्यापारियों से बात की, सीसीटीवी लगाने के निर्देश

Nov 05, 2026 - 18:16
0
एटा में एसएसपी ने बाजारों में पैदल गश्त की:त्योहारों से पहले व्यापारियों से बात की, सीसीटीवी लगाने के निर्देश
त्योहारों से पहले एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ शहर के बाजारों में पैदल गश्त की। उन्होंने व्यापारियों से बात कर सुरक्षा का भरोसा दिया और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। शाम 4 बजकर 45 मिनट पर एसएसपी ने कोतवाली नगर इलाके के मुख्य बाजारों और सार्वजनिक जगहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था देखी और संदिग्ध लोगों की जांच कराई। उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर नजर रखने और अफवाह या झूठी जानकारी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने लोगों से अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करने और उसे आगे न भेजने की अपील की। साथ ही त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने को कहा। इसके बाद एसएसपी ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुरक्षा से जुड़े सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि पुलिस बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के सहयोग से बाजारों में सुरक्षित माहौल बनाया जा सकता है। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User