फर्रुखाबाद में दुग्ध उत्पादकों की आमसभा:नई योजनाओं और पशु आहार पर होगी चर्चा, किसानों को मिलेंगे उपहार
फर्रुखाबाद में टिलियां ताजपुर दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन की ओर से 6 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे ग्राम सभा भवन में वार्षिक साधारण आमसभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में एसोसिएशन की नई योजनाओं, डॉक्टरी और वेटरनरी सुविधाओं के साथ बनास पशु आहार, नरसस और बाल तेल के उपयोग व फायदों पर चर्चा होगी। इसमें बनास यूनिट के मैनेजर राहुल कुमार भी मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सिंह और सचिव सत्यम ने सभी किसान सदस्यों से समय पर पहुंचने की अपील की है। दीपावली के अवसर पर समिति की ओर से किसानों को सप्रेम भेंट भी दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)