गाजियाबाद के इंदिरापुरम DPS स्कूल में छात्र की अंगुली तोड़ी:छात्र के पिता ने पुलिस और प्रशासन से लगाई गुहार

Nov 15, 2026 - 12:53
0
गाजियाबाद के इंदिरापुरम DPS स्कूल में छात्र की अंगुली तोड़ी:छात्र के पिता ने पुलिस और प्रशासन से लगाई गुहार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम DPS स्कूल में कक्षा 9 के छात्र के साथ उसके सहपाठी ने मारपीट की है। जिसमें छात्र के बाएं हांथ की तर्जनी उंगली फ्रैक्चर हो गई। चोंट इतनी गंभीर थी कि छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और 13 नवंबर को उसकी सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान टूटी हुई उंगली में इम्प्लांट के साथ दो स्क्रू लगाए गए। यह है पूरा मामला 12 नवंबर को दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर उनके बेटे के साथ कक्षा में एक सहपाठी ने मारपीट की। स्कूल से दोपहर एक बजकर 51 मिनट पर फोन कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। स्कूल की एंबुलेंस छात्र को इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी ले गई, जहां से वह बेटे को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले गए। एक्स-रे में दो अंगुली की हड्डी टूटी मिली। 13 नवंबर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उंगली में इम्प्लांट और दो स्क्रू लगाए। पुलिस व प्रशासन से लगाई गुहार पीड़ित छात्र के पिता नीरज त्यागी का आरोप है कि मेरा बेटा लंबे समय से संबंधित छात्र की बुलिंग और परेशान करने वाली हरकतों का सामना कर रहा था। इस संबंध में पहले भी शिकायतें होने की बात कही गई है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन को ईमेल के जरिए शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से शिकायत करने तथा पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User