गाजियाबाद में छठ पर्व को लेकर अलर्ट रहे अफसर:पुलिस कमिश्नर खुद हिंडन घाट पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे, 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
गाजियाबाद में छठ पर्व को लेकर रविवार को सुरक्षा कड़ी रही। शाम के समय पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जहां एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी भी अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल भी फोर्स के साथ हिंडन घाट पर मौजूद रहे। वहीं डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी फोर्स के साथ मुरादनगर में रहे। यातायात के लिए अलग से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी तैनात रहीं। 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 2000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। गाजियाबाद द्वारा लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत अलग अलग स घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान घाटों पर तैनात पुलिस बल व संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने तथा घाटों पर प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हिंडन पर बनी जाम की समस्या हिंडन घाट पर पुलिस ने वसुंधरा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों को पूरी तरह से बंद किया था। वहीं मुरादनगर गंगनहर पर भी वाहन प्रतिबंधित रहे। हिंडन घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिससे चारों तरफ जाम की समस्या बनी। हालांकि यहां एसीपी अमित सक्सेना खुद फोर्स के साथ रहे। पुलिस लगातार ट्रैफिक को सुचारु रुप से चलाने का प्रयास करती रही, जिससे 10 से 15 मिनट में वाहन निकल रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)