मैनपुरी में एसपी आवास पर छठ कार्यक्रम:आराध्या साहा ने गाया पारंपरिक गीत, मां व सभी छठ व्रतियों को किया समर्पित
मैनपुरी में महापर्व छठ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या साहा ने छठी मैया का पारंपरिक गीत गाया। उन्होंने छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरूज देव...' अपनी मां और सभी छठ व्रतियों को समर्पित किया। आराध्या को गायकी में रुचि है। वह प्रमुख त्योहारों पर गीत प्रस्तुत करती हैं। छठ पूजा के अवसर पर उन्होंने पारंपरिक परिधान में यह गीत गाया। उनके गीत को लोगों की सराहना मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)