यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने दीपक बजाज:कानपुर में हुई वार्षिक आम सभा, वाराणसी में 29 नवंबर से होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप
कानपुर के केशवपुरम स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में रविवार को यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। बैठक में वाराणसी के उद्यमी दीपक कुमार बजाज को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव एके रायजादा ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीपक कुमार बजाज ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी में 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक 63वीं सेठ एमआर जयपुरिया राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। बैठक में विजय कुमार को दोबारा संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। आनंद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अजय संतोष पर्वथारेड्डी ने इंटरनेशनल मास्टर और शुभी गुप्ता ने वुमेन इंटरनेशनल मास्टर का तीसरा नॉर्म हासिल किया है। ग्रामीण स्कूलों में तीन हजार से अधिक शतरंज बोर्ड और मोहरों का वितरण भी किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप जैन ने वर्ष 2026-27 के कार्यक्रमों की घोषणा की। इनमें जीएम टूर्नामेंट और पांच जोन में 'चेस इन स्कूल' कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में प्रदेश की 52 इकाइयों के 97 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)