गाजियाबाद में कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग:प्रॉपर्टी डीलर के बाउंसरों ने राइफल-पिस्टल से चलाईं गोलियां, FIR दर्ज

Nov 18, 2026 - 14:53
0
गाजियाबाद में कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग:प्रॉपर्टी डीलर के बाउंसरों ने राइफल-पिस्टल से चलाईं गोलियां, FIR दर्ज
गाजियाबाद के दुहाई इलाके में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर अंकित त्यागी के यहां आयोजित कार्यक्रम में उनके तीन से चार बाउंसर राइफल और पिस्टल से फायरिंग करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला 16 नवंबर का मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में बैंड-बाजे के बीच बाउंसर हथियार लेकर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उनकी पहचान और इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्यक्रम के दौरान की गई फायरिंग जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को दुहाई इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अंकित त्यागी के यहां कुआं पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उनके तीन से चार बाउंसर हाथों में राइफल और पिस्टल लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में बैंड-बाजा बज रहा था। इसी बीच बाउंसरों ने खुलेआम हथियारों से कई राउंड फायरिंग की। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस मामला मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। एसएचओ के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे बाउंसरों की पहचान करने के साथ फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User