20 दिन SSB के सहयोग से 15 महिलाओं को प्रशिक्षण:श्रावस्ती में स्वरोजगार के लिए किया जाएगा हुनरमंद

Nov 18, 2026 - 14:37
0
20 दिन SSB के सहयोग से 15 महिलाओं को प्रशिक्षण:श्रावस्ती में स्वरोजगार के लिए किया जाएगा हुनरमंद
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान सीमा की निगरानी और सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बुधवार दोपहर 1:00 बजे SSB ने बताया कि SSB भिनगा की समवाय ककरदरी की ओर से क्षेत्र की 15 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को ब्यूटीशियन के क्षेत्र में व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 20 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अपना रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्य अतिथि विधायक इन्द्राणी वर्मा ने महिलाओं को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा महिला सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। दरअसल, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा की संवेदनशील जिम्मेदारी निभाने वाले SSB जवानों की भूमिका केवल सीमा की निगरानी तक सीमित नहीं है। सीमावर्ती गांवों के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वाहिनी की ओर से समय-समय पर युवाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में शुरू हुआ यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाने के साथ उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने की पहल है। इससे महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User