फफूंद में मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ:शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों पर रचनाएं सुनाईं

Nov 25, 2026 - 10:10
0
फफूंद में मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ:शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों पर रचनाएं सुनाईं
फफूंद के एक गेस्ट हाउस में बीती रात अखिल भारतीय साहित्य निधि-बज्मे अदब से जुड़ी सोशल डेवलपमेंट कमेटी ने कुल हिंद मुशायरा और कवि सम्मेलन कराया। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए शायरों और कवियों ने मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और सामाजिक सरोकारों पर रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी बाबा रामनरेश यादव और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद अनवर कुरैशी रहे। मुशायरे के कन्वीनर असर मिफ्ताही, अफजल खान और सोशल डेवलपमेंट कमेटी उत्तर प्रदेश के आसिफ सिद्दीकी ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। समाजसेवी मुस्लिम खान को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी सलीम खान मेव सहित दर्जनों समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। शायरों ने मोहब्बत और सद्भाव का दिया संदेश शायर शाहवाज तालिब ने पढ़ा, 'ये दवा उसने लिखी है मेरी बेजारी की। इश्क ही आखिरी खुराक है बीमारी की।' वहीं निकहत अमरोही ने आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा, 'ऐसी फिजा बनाओ मेरे देशवासियों, हिन्दू का घर जले तो मुसलमान रो पड़े।' बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा पर सुनाई कविता कवि ओम शर्मा ओम ने बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा पर पंक्तियां सुनाईं, 'बूढ़े मां-बाप को भगा करके, लोग कुत्तों को पाल लेते हैं।' इन पंक्तियों पर श्रोताओं ने खूब दाद दी। मोहन मुन्तजिर, सिकंदर हयात गड़बड़, शैलेन्द्र मधुर, साबिर बेहटवी, अकमल बलरामपुरी, दाबर राजा, सत्यम रोशन और आसिम काकोरी सहित अन्य शायरों और कवियों ने भी रचनाएं सुनाईं। कई गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में समाजसेवी इरशाद अहमद, समाजसेवी राजामोहन, समाजसेवी यूनिस, समाजसेवी मुहम्मद नसीर, डब्बू खान मेव, मुन्ना खान और बबलू सिद्दीकी सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User