ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा बनी आग का गोला,VIDEO:कुछ ही देर में जलकर राख हुई कार, ड्राइवर चाय पीने गया था

Nov 19, 2026 - 07:40
0
ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा बनी आग का गोला,VIDEO:कुछ ही देर में जलकर राख हुई कार, ड्राइवर चाय पीने गया था
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे-30 पर ढाबे के बाहर खड़ी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी कार लपटों से घिर गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चाय पीने ढाबे पर गया था चालक जानकारी के मुताबिक, महोली थाना क्षेत्र के इनायत नगर निवासी अमित अर्टिगा कार (UP 32 GM 4807) से सीतापुर से हापुड़ जा रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह रामकोट थाना क्षेत्र में एनएच-30 स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। कार बाहर खड़ी करने के बाद वह चाय पीने चले गए। इसी दौरान गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों से घिरी कार कार से धुआं उठता देखकर ढाबे पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के चलते वे सफल नहीं हो सके। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के समय चालक कार के अंदर नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User