घर जाने की खुशी पर भारी बसों का इंतजार:बस अड्‌डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Nov 07, 2026 - 16:28
0
घर जाने की खुशी पर भारी बसों का इंतजार:बस अड्‌डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी  यात्रियों की भीड़
दीपावली की खुशियां अपनों के साथ बांटने के लिए शहर आने और यहां से घर जाने वालों की भीड़ शनिवार को बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। झकरकटी बस अड्डे से लेकर टाटमिल चौराहे तक यात्रियों का हुजूम नजर आया। कोई सामान लेकर बस के इंतजार में खड़ा था तो कोई परिवार के साथ जल्द घर पहुंचने की जद्दोजहद में जुटा था। सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज और बांदा समेत कई जिलों के यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। त्योहार की खुशी चेहरों पर थी, लेकिन सफर पूरा करने की बेचैनी भी साफ दिखाई दे रही थी। बस का इंतजार कर रहे यात्री अपने रुट की बस आते ही दौड़ पड़े। देखें तस्वीरें… दो घंटे से इंतजार, फिर भी नहीं मिली बस रायबरेली के लालगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे अंकित ने बताया कि वह इंदौर में नौकरी करते हैं। दीपावली की छुट्टी में घर लौटे हैं। इंदौर से कानपुर तक तो पहुंच गए, लेकिन यहां से लालगंज जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह बांदा जाने के लिए टाटमिल चौराहे पर खड़े रौनक ने बताया कि वह लगभग एक घंटे से बस के इंतजार में हैं। यात्रियों की भीड़ के बीच बस मिलना मुश्किल हो रहा है। पूरी भरी पहुंची हमसफर, स्टेशन पर उमड़ी भीड़ बस अड्डों के साथ रेलवे स्टेशन पर भी त्योहार के चलते यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल पहुंची हमसफर एक्सप्रेस पूरी तरह भरी हुई थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ नजर आई। लंबा सफर और ट्रेन में भीड़ की परेशानी के बावजूद लोगों के चेहरों पर घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने का उत्साह सफर की थकान पर भारी नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User