शबद कीर्तन और गुरुवाणी से गूंजा कानपुर:मोतीझील में गुरु पर्व के अंतिम दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, देखिए तस्वीरें
कानपुर के मोतीझील परिसर में मंगलवार को गुरु नानक देव महाराज के 558वें प्रकाश पर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन शबद कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। संगत ने बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के घोष लगाए। विशाल मंच पर भव्य पालकी में विराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। अमृतसर के हजूरी रागी नरिंदर सिंह, दिल्ली के मनप्रीत सिंह और ज्ञानी बलविंदर सिंह ने गुरमत विचार रखे। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका। देखिए तस्वीरें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)