तमंचे पर वेल्डिंग कराने से इनकार करने पर विवाद:हरदोई में दोनों पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 4 घायल; 8 लोगों पर FIR

Nov 24, 2026 - 17:15
0
तमंचे पर वेल्डिंग कराने से इनकार करने पर विवाद:हरदोई में दोनों पक्षों में चले ईंट-पत्थर, 4 घायल; 8 लोगों पर FIR
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगली बगिया इलाके में हुए विवाद में ईंट-पत्थर चलने और मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धमकी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल शकील ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान बताया कि विवाद की शुरुआत दिवाली से पहले हुई थी। आरोप है कि तमंचे पर वेल्डिंग करने से मना करने पर उमर ने उनसे रंजिश पाल ली थी। तमंचे पर वेल्डिंग से इनकार करने पर शुरू हुई रंजिश घायल शकील के मुताबिक, वह वेल्डिंग का काम करते हैं। दिवाली से पहले उमर उनके पास तमंचे पर वेल्डिंग कराने आया था, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उमर उनसे खुन्नस रखने लगा। शकील ने बताया कि 22 नवंबर की शाम उमर ने उनके बेटे उस्मान से बाइक मांगी। बाइक देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। उस्मान ने इसकी जानकारी अपनी मां परवीन को दी। इसके बाद परवीन शिकायत लेकर उमर के घर पहुंचीं, जहां विवाद बढ़ गया। शिकायत के बाद सिपाही के लौटते ही हमले का आरोप शकील के अनुसार, इसके बाद वह और परवीन शिकायत लेकर सदर चौकी पहुंचे। वहां से एक सिपाही मौके पर आया और दोनों पक्षों को समझाकर थाने बुलाया। आरोप है कि सिपाही के लौटते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान नदीम, जहांगीर और अजीम पर ईंट-पत्थर चलाने का आरोप है। हमले में शकील और इमरान के बेटे अनस गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि परवीन और उस्मान को भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इमरान की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दूसरी ओर, वादी इमरान की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार देर रात 1:07 बजे फहीम, नदीम, जहांगीर, अजीम, उमर, उस्मान, वकार और युसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User