गोंडा में तीन मकानों से 2.8 कुंटल अवैध पटाखे बरामद:कॉस्मेटिक दुकान के पीछे 3 मकानों में रखे थे, लाइसेंस भी नहीं मिला
गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11:15 बजे करीब 208 किलो अवैध पटाखों के साथ दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने शहर से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर कल गुरुवार शाम करीब 6 बजे पोर्टरगंज पथवलिया में कॉस्मेटिक दुकान के पीछे बने तीन मकानों में छापा मारा। वहां 24 बोरियों और तीन कार्टून में पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखी मिली। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके रात में आरोपियों गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमामुन निशा पत्नी इरशाद, साबिया खातून पत्नी अरशद और बक्शीश रजा पुत्र ननकऊ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सामान बिना लाइसेंस के रखा गया था। जब्त सामान में माचिस बम, छूरछुरी, अनार, जलेबी, चरखी, रॉकेट और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को पोर्टरगंज पथवलिया में अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। टीम ने पहले कॉस्मेटिक दुकान के पीछे एक मकान और फिर दो अन्य मकानों में छापा मारा। गोंडा के एसपी अभिषेक झा ने जिले के पुलिसकर्मियों को बिना लाइसेंस पटाखे रखने वालों के खिलाफ छापेमारी और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ छापेमारी जारी है। बिना लाइसेंस पटाखे रखने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री कहीं और मिलने पर भी कार्रवाई होगी और किसी घटना की स्थिति में संबंधित थाने और चौकी के पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)