गोंडा में धनतेरस पर करीब 400 करोड़ की खरीदारी:20 लाख रुपए का बुलडोजर खरीदा, 1 हजार दोपहिया और 50 चारपहिया वाहन बिके
गोंडा में धनतेरस पर शुक्रवार को गोंडा के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सुबह नौ बजे से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम सात बजे तक जारी रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, दोपहिया और चारपहिया वाहन, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिठाइयां और दीपावली की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी की। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर जिले में करीब 400 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। इसमें करीब 250 करोड़ रुपए के वाहन, आभूषण, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान की बिक्री शामिल है। वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 100 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इसके अलावा कपड़े, मिठाइयां, बर्तन, दीये और दीपावली की सजावट के सामान की बिक्री से करीब 50 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। सोने-चांदी की मूर्तियों और आभूषणों की रही मांग धनतेरस पर सोने और चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने की अंगूठी, चेन और मां लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की। वहीं, चांदी की मूर्तियों के साथ महिलाओं ने चांदी के आभूषण भी खरीदे। बर्तन और मिठाइयों की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। पिछले साल से 50 करोड़ रुपए अधिक कारोबार कारोबारियों के अनुसार, पिछले साल धनतेरस पर जिले में करीब 350 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई थी। इस बार कारोबार बढ़कर लगभग 400 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले करीब 50 करोड़ रुपए अधिक का कारोबार हुआ। कारोबार में इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अच्छी बिक्री मानी जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 100 करोड़ रुपए का कारोबार होने से बाजार में खास रौनक देखने को मिली। ऑटोमोबाइल सेक्टर में 100 करोड़ का कारोबार धनतेरस में ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। शहर में करीब 45 शोरूम हैं। 1000 से अधिक दो पहिया वाहन की बिक्री हुई है, तो वहीं 50 के करीब चार पहिया वाहनों की भी बिक्री हुई है। बजाज शोरूम की संचालक ज्योति पांडेय ने बताया कि मेरे कंपनी की 350 करीब दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। मारुति चौराहा स्थित स्मार्ट व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर दिलीप शास्त्री ने बताया कि धनतेरस के दिन पूरे जिले में 50 वाहनों की बिक्री की गई। महिंद्रा शोरूम इंजीनियर ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि हमारे यहां लगभग 10 गाड़ियों की बिक्री हुई पूरे जिले में लगभग 50 बड़ी गाड़ी बिकी है। इसी तरह कई अन्य एजेंसियों पर भी वाहनों की बिक्री हुई पिछले 15 साल में धनतेरस में पहली बार ऐसा हुआ है जब इतनी बड़े पैमाने पर वाहनों की बिक्री हुई है। सबसे महंगे सामानों की बिक्री अगर हम ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो गोंडा जिले में महिंद्रा में (XUV 7OO) जिसकी कीमत लगभग 29 लाख रुपए है, (XUV 7XO 28) लाख और स्कॉर्पियो एंड टॉप मॉडल इसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपए है, इसकी भी बिक्री हुई है। कहीं दूसरी तरफ लगभग 20 लाख रुपए की लागत की बुलडोजर की भी बिक्री हुई है, लोगों ने खरीददारी करके गोंडा लाए हैं। वहीं अगर सोने चांदी के आभूषण के सबसे महंगी बात करें तो लोगों ने सोने की हार, सोने की अंगूठी और चार-चार लाख रुपए तक महंगे सोने के चैन की खरीदारी की है। 500 से अधिक गोंडा में चांदी के सिक्कों की भी लोगों ने खरीदारी की है जहां एक सिक्के की कीमत 2200 रुपए की इसकी भी लोगों ने जमकर खरीदारी की है। वहीं, बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग रही। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री हुई है। बाजार में रही भीड़, जाम से जूझे लोग धनतेरस में बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। इस वजह से कई मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति पूरे दिन बनती-बिगड़ती रही। पीपल तिराहा, गुड्डूमल चौराहा, गुरुनानक चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने को लेकर के गोंडा पुलिस विभाग द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही साथ होमगार्ड और पीआरडी जवानों को भी लगाया गया है जिनके द्वारा यातायात व्यवस्था को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)