गाजियाबाद में आतिशबाजी से झुग्गियों में लगी आग:इंदिरापुरम में रात में दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, दर्जनो झुग्गी जलने से बचाईं

Nov 06, 2026 - 07:46
0
गाजियाबाद में आतिशबाजी से झुग्गियों में लगी आग:इंदिरापुरम में रात में दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू, दर्जनो झुग्गी जलने से बचाईं
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शुक्र बाजार के सामने गुरुवार रात झुग्गियों में आग लग गई। रात की सूचना पर वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां भी मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन रास्ते में जाम के चलते फायर की गाड़ियों को पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी। जहां तीन झुग्गी आग की चपेट में थीं। बाद में दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि आसपास की अन्य झुग्गी चपेट में नहीं आई, नहीं तो अनहोनी भी हो सकती थी। राजस्थान के रह रहे हैं परिवार राजस्थान के चितौड़ के रहने वाले विक्की पुत्र मंजी राम, सत्य पुत्र हरद्वारी लाल, सागर पुत्र सत्य की झुग्गी आग से जलीं हैं। रात में अग्निशमन अधिकारी अग्निशमन वैशाली से 2 फायर टैंकर लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। त्योहारों के मद्देनजर बाजार में अत्यंत जाम का सामना करना पड़ा जिस कारण फायर स्टेशन वैशाली से एक अन्य गाड़ी को भी भेजा गया। जहां फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होज पाइप की लाइन बिछाई और आग को बुझाना शुरू किया। आग को कुछ हक देर में काबू करते हुए पूरी तरह से बुझा दिया गया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं है। हालांकि कंट्रोल रूम पर मकान में आग लगने की सूचना दी गई थी, जबकि आग झुग्गियों में लगी। पटाखों से आग लगने की आशंका कुछ लोगों ने बताया कि रात में कुछ दूरी पर बच्चे पटाखे छोड़ रहे थे, ऐसे में पुलिस और दमकल की टीम यह भी जांच कर रही है कि पटाखों की चिंगारी से तो आग नहीं लगी। इंदिरापुरम के कनावनी में इसी साल मार्च में भी झुग्गियों में भीषण आग लगी थी। 5

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User