शोध छात्रावास में शिक्षकों ने मनाया दीपोत्सव:डॉ. सिंह बोले- अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है दीपावली
वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. सम्पूर्णानन्द शोध छात्रावास में दीपावली के अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर दीपोत्सव मनाया। इस दौरान छात्रावास परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और सद्भाव के दीप से अपने जीवन को प्रकाशित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर करन सिंह, गुरु प्रकाश सिंह, रवि कुमार आनन्द, अंकित सिंह, रोशन कुमार, अंशुमान राय, पवन चौहान, आकाश सिंह, पीयूष पाण्डेय, अजीत यादव, अनुपम शुक्ला, संतोष सिंह और विशेष पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)