हरदोई में धनतेरस पर घरों में आए नए वाहन:34 लाख की बिकी कार, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बिके

Nov 06, 2026 - 19:32
0
हरदोई में धनतेरस पर घरों में आए नए वाहन:34 लाख की बिकी कार, आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बिके
हरदोई में धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दोपहर से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रेलवे गंज, बड़ा चौराहा, सिनेमा रोड, पिहानी चुंगी, जिंदपीर चौराहा और बावन चुंगी समेत शहर के प्रमुख बाजार ग्राहकों से भरे रहे। लखनऊ चुंगी स्थित एक कार शोरूम में 34 लाख रुपए की सबसे महंगी कार बिकी। बाजारों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान की मांग धनतेरस पर लोगों ने परंपरा के अनुसार भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की खरीदारी की। सराफा बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी बिक्री हुई। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना सुख-समृद्धि और बरकत का प्रतीक माना जाता है। इसी आस्था के चलते लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक सामान खरीदा। वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे ग्राहक ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस पर रौनक रही। बाइक और कार शोरूमों पर ग्राहकों ने अपनी पसंद के वाहन खरीदे और उनकी डिलीवरी ली। कई लोगों ने नए वाहनों की पूजा-अर्चना कर उन्हें घर पहुंचाया। लखनऊ चुंगी स्थित कार शोरूम में 34 लाख रुपए की कार की बिक्री दिनभर चर्चा का विषय रही। बच्चों ने खिलौने खरीदे, चाट के स्टॉल पर भी भीड़ बाजारों में बच्चों के लिए मिट्टी के पारंपरिक खिलौनों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों तक की दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने भी अपनी पसंद के खिलौने खरीदे। खरीदारी के बाद लोगों ने चाट-बताशे, चाऊमीन, बर्गर और टिक्की का स्वाद लिया। शहर के खानपान के स्टॉलों पर भी देर शाम तक भीड़ लगी रही। देखें बाजार की 6 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User