देवरिया के स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता:विद्यार्थियों ने लक्ष्मी-गणेश, पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया जागरूकता पर रंगोलियां बनाईं
देवरिया के जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों ने पारंपरिक डिजाइन बनाए। वहीं, कक्षा पांच से 12 तक के विद्यार्थियों ने मां लक्ष्मी-गणेश, मां काली, पर्यावरण संरक्षण, सोशल मीडिया जागरूकता और मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे विषयों पर रंगोलियां बनाईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने दीपावली पर आधारित नृत्य, नृत्य-नाट्य और एकल प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य ने दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज और चित्रगुप्त जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को पटाखों से दूर रहने, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने और मोबाइल का सही उपयोग करने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)