देवरिया के स्कूल में दीपावली उत्सव:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की श्रीराम के आगमन की झांकी, बनाईं आकर्षक रंगोलियां
देवरिया के सलेमपुर स्थित आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने रंगोलियां भी बनाईं। झांकी में विद्यार्थियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान सहित रामायण के विभिन्न पात्रों का रूप धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा, सजावट और अभिनय के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, त्याग, सत्य और सुशासन का संदेश दिया। आयोजन में शिक्षिकाओं अंशु सिंह, ज्योति मद्धेशिया, आंचल वर्मा, साजिया, संध्या, विद्यावती और पायल ने सहयोग किया। प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, अनुशासन और कर्तव्यपालन की प्रेरणा देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)