ललितपुर में अवैध आतिशबाजी के साथ दो अरेस्ट:करीब 4 लाख के पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद
ललितपुर में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो स्थानों पर छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत की आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 में मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्ष्मीपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पहली कार्रवाई लक्ष्मीपुरा मोहल्ले में की। यहां से विवेक साहू (23) पुत्र प्रकाश साहू निवासी लक्ष्मीपुरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चार कार्टून और तीन प्लास्टिक के बोरों में भरे पटाखे बरामद हुए। इनमें फ्रैंकर, 120 शॉट्स, पटाखों की लड़ियां, रॉकेट, फुलझड़ी, चकरी, माचिस, मुर्गाछाप बम, अनार बम, माचिस बम और काशीराम पटाखों के 100 पैकेट शामिल थे। कोहिनूर गार्डन के पास दूसरी गिरफ्तारी दूसरी कार्रवाई कोहिनूर गार्डन के पास की गई। पुलिस ने यहां से अखिलेश नामदेव (40) पुत्र रामकिशोर नामदेव निवासी पुरानी आईटीआई के पास, गांधीनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन बोरियों में काशीराम पटाखों के 270 पैकेट मिले। इसके अलावा पॉप-पॉप, सिल्वर शॉट्स, अनार, चकरी, रॉकेट, बुलेट बम, पटाखों की लड़ियां, बिजली क्रैकर और टर्की क्रैकर समेत अन्य आतिशबाजी बरामद हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)