गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला पहुंचा थाने:आगरा में एसओ को मिठाई दी, बोला हैप्पी दीवाली, फिर वीडियो वायरल कर दी
आगरा के बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर ने UP-112 पर कॉल करके सीएम योगी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद धमकी देने वाला जितेंद्र राठौर आगरा के थाने में थाना प्रभारी को दीवाली की मिठाई देने पहुंच गया। थाना प्रभारी ने हंसते हुए मिठाई ली। इसका वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले बताते हैं मठ को धमकी की बात
शिकोहाबाद निवासी बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर का एक आडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था। इसमें वो सीओ से फोन पर बात कर रहा था।
जितेंद्र राठौर ने कहा- मुझे निर्धारित अवधि में जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई तो मैं क्या करूं? मुझे जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई तो मैं योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ में जाकर आग लगा दूंगा। इस पर 112 पर बात कर रही यूपी पुलिस की महिला कर्मचारी ने कहा - "सर, ऐसा कोई गलत कदम मत उठाइए। इस पर जितेंद्र राठौर ने कहा -"मैं क्या करूं? रिफाइनरी के प्रवीण तिवारी मुझे गलत कदम उठाने पर विवश कर रहे हैं। और मैं 112 पुलिस को यह नहीं बताऊंगा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य भी हूं। मुझे कानून तोड़ने पर विवश न किया जाए
आप रिकॉर्ड करिए मेरी बात को। मैं 112 पुलिस को नहीं बताऊंगा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य भी हूं। और यदि जांच आख्या समय पर प्राप्त नहीं हुई तो योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मठ में जाकर आग लगा दूंगा। परिणाम चाहे कुछ भी हो। "जय हिंद, जय भारत, जय समाजवाद, भारत माता की जय। मैं सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में याचिकाकर्ता भी हूं। मेरा डायरी नंबर 34554/2000 है। मुझे कानून तोड़ने पर विवश न किया जाए। UP-112 कंट्रोल रूम पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आगरा का बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर बताया। उसने कहा कि वह गोरखपुर मठ में आग लगा देगा। उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें कहीं। न्यू आगरा थाने पहुंच मिठाई दी
गोरखपुर मठ को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद बर्खास्त फायरमैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वो आगरा के न्यू आगरा थाने के बाहर खड़ा है। उसके हाथ में मिठाई का डिब्बा है। वो कहता है कि मैं फायर फाइटर जितेंद्र राठौर। इस थाने में मेरे ऊपर नकल माफिया आलोक उपाध्याय के द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया। मैं थानाध्यक्ष महोदय को दीपावली की शुभकामनाएं देने जा रहा हूं। फिर वो वीडियो बनवाता हुआ, थाना प्रभारी के कक्ष में प्रवेश करता है। इसके बाद वो थाना प्रभारी को मिठाई का डिब्बा देता है। थाना प्रभारी उससे वीडियो बंद करवाने का इशारा करते हैं। वो कहता है कि कैमरामैन वीडियो बंद नहीं होना चाहिए। फिर वो थाना प्रभारी को मिठाई देता है। कहता है कि हैप्पी दीवाली सर। जय हिंद, जय भारत। कौन है जितेंद्र राठौर
जितेंद्र राठौर मूल रूप से शिकोहाबाद का रहने वाला है। वह फायर सर्विस में फायरमैन के पद पर तैनात था। विभाग ने उसे लगातार अनुशासनहीनता, अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियां करने, सरकारी वर्दी पहनकर अलग-अलग शहरों में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और विभाग द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का 15 दिन में जवाब न देने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इससे पहले वर्ष 2024 में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की एक छात्रा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में न्यू आगरा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। जितेंद्र का दावा है कि उसने शिक्षा माफिया के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसलिए उसे झूठे केस में फंसाया गया। कॉकरोच बनकर पहुंचा था कचहरी
सोमवार को जितेंद्र राठौर फायर सर्विस की वर्दी में मुंह पर काली पॉलीथिन लगाकर और कॉकरोच बनकर रेंगते हुए दीवानी कचहरी पहुंचा था। उसके हाथों में अखबारों की कटिंग थी। वह सीएम योगी से इंसाफ की गुहार लगा रहा था। उसने कहा था कि शिक्षा माफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर उसके खिलाफ फर्जी रेप मुकदमा दर्ज कर दिया गया। वह दो साल से न्याय के लिए भटक रहा है। जितेंद्र ने बताया था कि उसने 12 फरवरी 2024 को एक नकल माफिया के खिलाफ हरीपर्वत में एफआईआर दर्ज कराई थी। 9 जुलाई 2024 को उसी व्यक्ति ने अपनी बेटी को सामने रखकर उस पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगा दिया, जबकि उस दिन वह महाराजगंज में ऑन ड्यूटी था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)