गोरखपुर में छठ महापर्व और बाल दिवस मनाया:भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान से रूबरू हुए विद्यार्थी

Nov 14, 2026 - 15:53
0
गोरखपुर में छठ महापर्व और बाल दिवस मनाया:भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान से रूबरू हुए विद्यार्थी
गोरखपुर में पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) में छठ महापर्व, बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सदानंद यादव ने छठ महापर्व के धार्मिक, पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां मनाए जाने वाले पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वहीं, बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और विचारों पर चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों ने गीत, कहानी वाचन और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, उप प्रधानाचार्य रामकेवल शर्मा, प्राइमरी विंग प्रमुख जया सिंह सहित विद्यालय के समस्त आचार्य और शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User