कांग्रेस ने नेहरू जयंती पर प्रतिमा पर फूल चढ़ाए:मैनपुरी में जिला और शहर कांग्रेस ने मंडी धर्मदास कार्यालय में कार्यक्रम किया, दोनों अध्यक्षों का स्वागत

Nov 14, 2026 - 15:53
0
कांग्रेस ने नेहरू जयंती पर प्रतिमा पर फूल चढ़ाए:मैनपुरी में जिला और शहर कांग्रेस ने मंडी धर्मदास कार्यालय में कार्यक्रम किया, दोनों अध्यक्षों का स्वागत
14 नवंबर 2026 को जिला और शहर कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडी धर्मदास स्थित जिला कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ ने की। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने जिला और शहर अध्यक्षों को दोबारा नियुक्त किए जाने पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि नेहरू ने देश में आईआईटी, एम्स, भाखड़ा नांगल बांध और भारी उद्योगों की नींव रखी। उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना में भूमिका निभाई। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेहरू को 9 बार जेल जाना पड़ा। इसी दौरान उन्होंने अपनी आत्मकथा और अन्य किताबें लिखीं। वर्ष 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। शहर अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र यादव ने बताया कि नेहरू ने 1919 में होम रूल लीग के सचिव के तौर पर काम किया और 1920 के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने 1929 के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की, जहां पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश उपाध्याय, शरद पचौरी, अरविंद यादव, भीमसेन कठेरिया, पीसी चतुर्वेदी, अनुपम शाक्य, डॉ. नवीन शर्मा, राहुल कठेरिया, हिमांशु सेन, नकुल शाक्य, वाजिफ अली, सरफराज अहमद सिद्दीकी, सुविन यादव, जितेंद्र राठौर, अतुल दुबे, चंद्रशेखर यादव और प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User