डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने तीन और परीक्षा केंद्र किए-निरस्त:सचल दल को उत्तर पुस्तिकाओं में मिले एक जैसे उत्तर, अब तक छह केंद्र निरस्त

Nov 28, 2026 - 02:03
0
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने तीन और परीक्षा केंद्र किए-निरस्त:सचल दल को उत्तर पुस्तिकाओं में मिले एक जैसे उत्तर, अब तक छह केंद्र निरस्त
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल के मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को मैनपुरी के दो और आगरा के एक केंद्र को निरस्त कर दिया गया। सचल दल के छापे में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर मिले। जब उनसे पूछताछ की गई तो वे अपने द्वारा लिखे उत्तर भी नहीं बता सके। इन तीनों केंद्रों पर शनिवार से परीक्षा नए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नहीं बता पाए अपना लिखा उत्तर: विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कुल 387 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, गुरुवार को मैनपुरी के ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय भोगांव में सचल दल ने छापा मारा। दूसरी पाली में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। छापे के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर पाए गए। छात्रों से पूछने पर वे लिखे हुए उत्तरों का भी जवाब नहीं दे सके। यहां भी एक जैसे उत्तर: इसी तरह एसआर महाविद्यालय, भोगांव में भी दूसरी पाली में छापा मारा गया, जहां अंग्रेजी और वनस्पति विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। यहां भी उत्तर एक जैसे मिले। दोनों केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है। वहीं, जेएसएसएम डिग्री कॉलेज, बमरौली कटारा में भी सामूहिक नकल की शिकायत पर केंद्र निरस्त किया गया। नए केंद्रों पर होगी परीक्षा: - जेएसएसएम डिग्री कॉलेज, बमरौली कटारा का परीक्षा केंद्र अब ज्ञान भारती कॉलेज ऑफ एजुकेशन शमसाबाद रोड, आगरा पर शिफ्ट किया गया है - एसआर महाविद्यालय, भोगांव मैनपुरी का केंद्र पंडित रविंद्र देव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मानिकपुर मैनपुरी पर स्थानांतरित किया गया है - ठाकुर निरोत्तम सिंह महाविद्यालय भोगांव मैनपुरी का केंद्र भी पंडित रविंद्र देव इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन मानिकपुर मैनपुरी पर कर दिया गया है। अब तक छह केंद्र निरस्त: विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। कई केंद्रों ने अब तक सीसीटीवी लिंक भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। सचल दल और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के आधार पर अब तक मथुरा के दो, मैनपुरी के दो और आगरा के दो केंद्र निरस्त किए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User